प्रयागराज : पीएसी धूमनगंज में तैनात सिपाही आशीष मिश्र साइबर ठगी का शिकार हो गया है। यूपीआई से उसके बैंक खाते से कई बार में 99 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया गया। पुलिस को बताया कि विशेष सुरक्षा बल में तैनात है। उसकी सैलरी खाता से कई बार में किसी ने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर लिया।
यह ठगी कैसे हुई, पता नहीं चला। रुपये ट्रांसफर होने के बाद उसने 1930 पर कॉल करके शिकायत की लेकिन मदद नहीं मिली। इसके बाद धूमनगंज थाने में साइबर अपराध का मुकदमा दर्ज कराया। ट्रांसफर आईडी की मदद से धूमनगंज पुलिस साइबर ठगी की जांच कर रही है।
