गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अरब सागर, केरल से मराठवाड़ा तक चक्रवात की स्थिति

अमरावती : दक्षिण-पूर्व अरब सागर और इससे सटे केरल से मराठवाड़ा तक चक्रवात की स्थिति बानी हुयी है। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने के आसार हैं।
आंध्र प्रदेश और यनम पर दक्षिण पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ प्रबल हैं। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान बिजली और गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से तेज हवा चलने और बारिश होने के आसार हैं।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले सात दिनों के दौरान एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है। एसपीएसआर नेल्लोर जिले के उदयगिरि में पिछले 24 घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश हुयी। आंध्रप्रदेश के बापटला जिले के अडांकी और अन्नामय्या जिले के थंबलापल्ले में भारी वर्षा हुयी।
तटीय आंध्रप्रदेश में कुछ स्थानों पर, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुयी और यनम में शुष्क मौसम बना रहा। रिपोर्ट के अनुसार, रायलसीमा के तिरुपति में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *