गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आगरा में सिलेंडर में लगी आग

दो महिलाएं जिंदा जलीं

आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र में रविवार को लगन समारोह के लिए खाना तैयार करते समय सिलेंडर में लगी आग में झुलस कर दो दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाई का बाजार सुंदरवन निवासी मदन कुमार के बेटे की आज लगुन-सगाई का कार्यक्रम था। शाम को कार्यक्रम होना था। इसके लिए खाना तैयार करने को हलवाई लगे हुए थे। हलवाई मदन कुमार के पड़ोसी पंकज के घर में काम कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगीं। आग ने सिलेंडर के पास में सब्जी काट रहीं महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों महिलाएं हलवाई कैलाश के साथ आई थीं।
जिस घर में हलवाई काम कर रहे थे, उस घर के मालिक पंकज ने बताया कि वो घर के अंदर थे। अचानक से चीख-पुकार सुनी तो घर के बाहर आए। उन्होंने देखा कि आग लगी हुई है। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोग भी आ गए। फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक आग से सब्जी काट रही महिलाएं बुरी तरह से जल चुकी थीं। आग में दोनों महिलाएं शीला व मीना जिंदा जल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हलवाई कैलाश भी झुलस गया। पुलिस ने हलवाई को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मदन कुमार के घर पर शादी की तैयारी चल रही थीं। आग लगने से परिवार की खुशियां गम में बदल गई। दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं नगला बूढ़ी की बताई गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *