गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा पर डी-लेवल एम्बुलेंस तैनात

तिरुवनंतपुरम : केरल में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों से निपटने के लिए डी-लेवल एम्बुलेंस तैनात किया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में मिनी वेंटिलेटर समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें एक डिफाइब्रिलेटर, एक कार्डियक मॉनिटर, एक सिरिंज पंप, कृत्रिम श्वसन के लिए अंबु बैग और एक ट्रॉली स्ट्रेचर की सुविधाएं भी हैं।
उन्होंने बताया कि डी-लेवल एम्बुलेंस के अलावा हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों टर्मिनलों में कुल 4 एम्बुलेंस और 19 डिफाइब्रिलेटर मशीनें उपलब्ध हैं। हवाई अड्डे के कर्मचारियों को आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता है। हवाई अड्डे के दोनों टर्मिनलों में 24 घंटे चिकित्सा कक्ष और चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए एक आपातकालीन चिकित्सा केंद्र है। सेवाओं का समन्वय एचएलएल लाइफ केयर के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *