गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दबंग ने सरेराह महिला की नाक काटी

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र में छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर दबंग ने सरेराह महिला की धारदार हथियार से नाक काट दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने मंगलवार को बताया कि थाना खुटार के खमरिया गांव में रहने वाले राजेश कुमार ने तीन वर्ष पहले गांव में रहने वाली एक महिला से छेड़छाड़ की थी जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि दबंग महिला से मुकदमा वापस लेने का दवाब बना रहा था मगर महिला ने मना कर दिया।
इसी रंजिश के चलते सोमवार शाम जब महिला बाजार से कुछ खरीदारी करने जा रही थी कि आरोपी ने वहां पहुंच कर गेहूं काटने वाली द़राती से महिला की नाक काट ली जिसके चलते महिला बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ी। सूचना पर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और कटी हुई नाक और महिला को लेकर थाने गए जिसके बाद थाना खुटार पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बाजपेई ने बताया कि आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *