नई दिल्ली : उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने नए डिश-वॉशिंग प्रोडक्ट ‘ओडोपिक क्रीम’ का लॉन्च करते हुए अपने ओडोपिक पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ‘हमने नए प्रोडक्ट ‘ओडोपिक क्रीम’ के लॉन्च के साथ अपने ओडोपिक पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।
बिग लाईम और चारकोल से बना यह प्रोडक्ट 50 प्रतिशत कम स्क्रबिंग की गारंटी देता है। इसमें एलो वेरा भी है, ऐसे में यह हाथों को नुकसान नहीं पहुंचाता। ओडोपिक क्रीम गाढ़ी क्रीम जैसा फार्मला है, जो बर्तनों पर लगी चिकनाई को भी आसानी से निकाल देता है। यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एमेज़ॉन इंडिया पर उपलब्ध है। जल्द ही यह अन्य सेल्स चैनलों पर भी उपलब्ध होगा।
