गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डाबर की ‘गुरूद्वारा सेवा’ पहल

नई दिल्ली : आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने दिल्ली और पंजाब में ‘गुरूद्वारा सेवा’ पहल शुरू करने की आज घोषणा की जिसका गुरूद्वारों के पावन परिसरों में सफाई एवं हाइजीन को बनाए रखना उद्देश्य है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अपने सीएसआर प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए डाबर ने पहल शुरू की है। डाबर इंडिया के होम केयर के विपणन प्रमुख सनथ पुलिक्कल ने कहा “ गुरूद्वारों के लिए इस सामाजिक सेवा की शुरूआत करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। इन पावन परिसरों में सफाई को सुनिश्चित कर हम श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक विकास एवं कल्याण को बढ़ावा देना चाहते हैं। हमने निःस्वार्थ सेवा और समाज कल्याण के भाव के साथ इस पहल की शुरूआत की है, जो सिख धर्म की आस्था का मुख्य केन्द्र है।”
इसके तहत डाबर ने अपने होम केयर उत्पादों के माध्यम से दिल्ली एवं पंजाब के 11 गुरूद्वारों के साथ हाथ मिलाया है, जिससे इन सभी गुरूद्वारों में टॉयलेट्स और फ्लोर्स को साफ-सुथरा एवं हाइजीनिक बनाए रखने में मदद मिलेगी। हर महीने इन 11 गुरूद्वारों में तकरीबन 10 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में ये सभी श्रद्धालु इस पहल से लाभान्वित हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *