गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दलाई लामा की यात्रा स्थगित

नई दिल्ली : सर्वोच्च तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने सिक्किम में हुई आपदा के मद्देनजर आगामी 16 से 22 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित गंगटोक और सालुगाड़ा की यात्रा टाल दी है। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला स्थित दलाई लामा के सचिवालय ने एक बयान में कहा, “सिक्किम में बाढ़ के कारण हुई हालिया आपदा और प्रशासन के राहत प्रयासों पर फोकस को देखते हुए, परमपावन दलाई लामा की 16 से 22 अक्टूबर तक होने वाली गंगटोक एवं सालुगाड़ा की यात्रा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। दलाई लामा के सचिवालय ने यात्रा स्थगित होने से लोगों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा सिक्किम के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *