नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि बांधों की सुरक्षा राष्ट्र की समृद्धि को सुनिश्चित करती है और ये ऐतिहासिक रूप से सामाजिक और आर्थिक समृद्धि का केंद्र बिंदु रहे है। उपराष्ट्रपति ने जयपुर में बांध सुरक्षा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बांधों की सुरक्षा राष्ट्र की समृद्धि को सुनिश्चित करती है। जी-20 की विषयवस्तु – एक पृथ्वी, एक परिवार एक भविष्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन ने पूरी दुनिया को हमारी महान सांस्कृतिक विरासत, सदियों पुरानी समृद्ध परंपरा और भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों से परिचित कराया है।
धनखड़ ने कहा कि बांध ऐतिहासिक रूप से पूरी दुनिया में सामाजिक और आर्थिक समृद्धि का केंद्र बिन्दु रहे है। बांध मानवता के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। बांध समाज के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं जिससे सिंचाई होती है और अनाज उगता है। उन्होंने कहा कि बांध न सिर्फ बाढ़ जैसी विभीषिका से बचाते हैं बल्कि लाखों लोगों के जीवन के साथ-साथ देश की अमूल्य संपत्ति की भी रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जल प्रबंधन की जड़े सदियों पुरानी है।
बांध सामाजिक-आर्थिक समृद्धि के केंद्र बिन्दु
