गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑटो पार्टस शोरूम में आग लगने से नुक़सान

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के आजाद नगर इलाके में स्थित एक ऑटो पार्टस शोरूम में शुक्रवार तड़के अचानक आग जाने से बड़ा नुकसान का अनुमान है। नगर परिषद फायर स्टेशन के अनुसार, पन्नाधाय सर्किल क्षेत्र में स्थित ऑटो पार्ट्स शोरूम में आज तड़के साढ़े तीन बजे करीब अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके चलते शोरूम में पार्ट्स, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये। आग की सूचना 3.45 बजे दमकल विभाग को मिली। इसके बाद एक-एक कर करीब 5 दमकलें मौके पर पहुंची। ये दमकलें कई फेरे लगाकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही। दोपहर करीब 12 बजे इस आग पर काबू पा लिया गया। आग से बड़े नुकसान का अनुमान है। आग के कारण अभी सामने नहीं आये हैं। उधर, इस घटना से आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *