गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुकानों में आग लगने से नुकसान

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के नीमराणा कस्बे के कॉम्प्लेक्स में स्थित दो दुकानों में आज आग लगने से करीब 15 लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया। कॉम्प्लेक्स में स्थित हरिओम टेलर की दुकान और महेश गारमेंट्स की दुकान में ये आग लगी। आग लगने के कारणों का अभी कोई पता नहीं।फिर भी शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कयास लगाए जा रहे हैं।
पीड़ित दुकान मालिक हरिओम टेलर ने बताया की सुबह साढ़े 6 बजे सफाई कर्मी से सूचना मिली कि कांपलेक्स में आग लग गई है जिसमें आप की दुकान मैं लपटें उठ रही हैं इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो मेरी दुकान में सारा सामान जल गया जिसमें करीब 7 मशीनें थी और ग्राहकों का सिला हुआ कपड़ा रखा हुआ था। आग से करीब 7 लाख का सामान मशीन एवं कपड़े जलकर हुआ राख। हरिओम टेलर ने कहा की सूचना देने के लगभग एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *