गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दानवे ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की

छत्रपति संभाजीनगर : अंबादास दानवे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनका महिमामंडित करने के लिए सोमवार को राज्य सरकार की तीखी आलोचना की। आज यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन दानवे ने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री के 73वें जन्मदिन पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा नमो सरकार की 11 सूत्री योजनाओं की घोषणा कर मोदी का अनुचित गुणगान करना हर किसी की चर्चा का विषय बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कल घोषित की गई अधिकांश योजनाएं पिछली महा विकास अघाड़ी और कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल के दौरान चल रही है। विपक्षी नेता ने दावा किया कि उन योजनाओं का केवल नाम बदला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन योजनाओं में आम और गरीब लोगों के विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि नमो महिला सशक्तिकरण योजना, जिसके तहत सरकार ने 73 लाख महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने का निर्णय लिया है।

इसे पहले महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रमोद महाजन महिला कौशल योजना के रूप में जाना जाता था। उन्होंने दावा किया इसी तरह 73 हजार खेत तालाबों की स्थापना की सरकार की घोषणा को पहले खेत तालाब योजना के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 11 सूत्रीय नमो योजना की घोषणा के लिए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वास्तव में उन्होंने बहुत सारी बातें कही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने देश में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान गांधी परिवार के विभिन्न सदस्यों पर शुरू की गई योजनाओं पर आपत्ति जताई है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस शासन के दौरान सरकारी योजनाओं को गांधी परिवार का नाम देना अनुचित था, तो यह भाजपा पर भी लागू होता है। उन्होंने कहाकि सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *