गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दारुल उलूम भारत के खिलाफ युद्ध भड़का रहा है

नई दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने दारुल उलूम देवबंद की ओर से गजवा-ए-हिंद के समर्थन में फतवा जारी किए जाने को भारत के विरुद्ध युद्ध भड़काने की कोशिश करार दिया है और इसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।
विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने यहाँ कहा,”इस्लामी जिहादी आतंकवाद की जननी दारुल उलूम देवबंद द्वारा आतंकियों को मदद और उनकी पैरवी के किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन, अब उसने अपने एक फतवे के द्वारा खुले में गजवा-ए-हिंद को उचित ठहराया है। इसके अनुसार जो मुसलमान गजवा-ए-हिंद के लिए शहीद होगा वो सबसे बड़ा गाज़ी कहलाएगा। उसको जन्नत मिलेगी।”
श्री बंसल ने कहा कि इस तरह दारुल उलूम भारत के ही नहीं, भारत के बाहर बसे हुए मुसलमानों को भी भारत के विरुद्ध युद्ध के लिए उकसा रहा है। इसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अभिलंब कठोरतम कार्रवाई जरूरी है। यह एक मात्र एक बड़ा मदरसा नहीं बल्कि इसकी प्रेरणा से लाखों मदरसे न सिर्फ भारत, अपितु, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश जैसे अनेक देशों में चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *