गाजियाबाद में मूर्ति विसर्जन कराने गए थे गंगनहर
मोदीनगर। गाजियाबाद में चार दिन पूर्व गंगनहर में दुर्गा मूर्ति विजर्सन करते समय दो युवक नहर में डूब गये थे। सोमवार की सुबह दोनों युवकों के शव नहर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार को साहिबाबाद गरिमा गार्डन एफ ब्लॉक के लोग मुरादनगर गंगनहर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने आए थे। मूर्ति विसर्जन करते समय विपिन कुमार व रंग बहादुर गहरे पानी में बह गये थे। स्थानीय मंदिर के गोतखोरों से युवकों की तलाश कराई गई थी। इसके बाद एनडीआरएफ व पीएसी के गोताखोरों ने दोनों युवकों की तलाश में शनिवार को सर्च अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह गंगनहर पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर दीपेश कुमार ने पीएसी के गोताखोरों के साथ मिलकर नहर में बहे युवकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। पीएसी के गोताखोरों ने रेलवे पुल से सुबह पहले विपिन और करीब एक किमी आगे रंग बहादुर का शव नहर से बरामद किया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
एनडीआरएफ ने चलाया सर्च आभियान
राम नवमी के बाद साहिहाबाद की गरिमा गार्डन निवासी लोग मुरादनगर गंगनहर पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने के लिए आए थे। नहर में नहाते समय दो युवक डूब गए थे। इसके बाद एनडीआरएफ ने सर्च आभियान चलाया। युवक जिस स्थान पर डूबे थे, वहां से एक किलोमीटर दूर मिले थे।
चार दिन पहले नहर में डूबे युवकों का शव बरामद
