गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में मिला बक्से में बंद शव

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने लोन नदी से बक्से में बंद महिला का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जाजनपुर गांव के समीप लोन नदी से आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बक्से को बरामद किया। बक्से को खोलने पर अंदर अज्ञात महिला का शव कपड़े से लिपटा दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया, मगर पहचान न होने से पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बीघापुर माया राय ने बताया कि ग्रामीणों ने बीघापुर थाने पर सूचना देकर बताया जाजनपुर गांव के पास लोन नदी में किनारे पर एक बक्सा पड़ा है जिससे दुर्गंध आ रही है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोन नदी से बक्सा बाहर निकलवाया और उसे ग्रामीणों के सामने खुलवाया।

बताया बक्से में कपड़े से कवर किया हुआ महिला का शव मिलने पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। अज्ञात महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास की है। शव देखने से करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के प्रयास के साथ अग्रेतर कार्यवाही बीघापुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *