गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहराइच में नहर में मिला शव

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के खैरीघाट क्षेत्र में बुधवार को बेलहा बेहरौली तटबंध के निकट नहर में एक अज्ञात युवक का दो-तीन पुराना शव बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेलहा बेहरौली तटबंध इमामगंज सरयू नहर पर बना हुआ है। नहर में पूसूपुरवा गांव के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव लोगों ने देखा। शव पर कपड़े नहीं थे। इसकी सूचना लोगों ने थाने को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने चौकी इंचार्ज शिवपुर राकेश कुमार यादव, उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव की टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के लोगों से पहचान करवाई लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। युवक की पहचान के लिए जिले के अन्य थानों को फोटो भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *