गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लाल सूटकेस में 22 साल की लड़की की लाश

सीने में गोली मारकर हत्या; हाथ में कलावा बंधा था; नोएडा-दिल्ली पर टिकी पुलिस जांच
मथुरा :
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह सूटकेस में लड़की की लाश मिली है। सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने का भरकर कोशिश की। उम्र करीब 22 साल है। इतना तय है कि ये हत्या कहीं और की गई। फिर लाश को लाकर यहां फेंका गया है। फिलहाल, लड़की की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद फॉरेंसिंक टीम को बुलाया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर पड़ा था सूटकेस
एक्सप्रेस-वे पर राया कट की सर्विस रोड पर दोपहर में कुछ मजदूरों ने झाड़ियों में पड़ा सूटकेस नजर आया। नया सूटकेस देखकर मजदूरों को लगा कि किसी कार की डिग्गी से गिर गया होगा। लेकिन, जब पास जाकर देखा तो सूटकेस से खून रिस रहा था। खून देखते ही वहां हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रही बाकी गाड़ियां भी रुक गई।
पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसके होश उड़ गए। उसमें लड़की की लाश थी। हाथ-पैर को तोड़-मरोड़कर शव को पहले पॉलीथिन और फिर सूटकेस में रखा गया था।
लड़की के बाएं हाथ में कलावा और काला धागा बंधा
पुलिस ने शव की शुरुआती जांच की। लड़की काली रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए थी। कपड़ों से लग रहा है कि वह अच्छे परिवार की है। पुलिस के अनुसार, लड़की की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। रंग गोरा, काले और लंबे बाल है। स्लेटी कलर की टी-शर्ट हाफ बाजू की पहने हैं, जिस पर ‘लेडी डेसÓ लिखा हुआ है। नीले और सफेद रंग की पैंट पहनी हुए थी। बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी थी।
करीब से मारी गई गोली, चोट के कई निशान
लड़की की हत्या कैसे हुई? कब हुई? क्या हत्या के पहले उसके साथ गलत काम हुआ है? पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इन सब सवालों के जवाब मिल पाएंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि लड़की के सीने में गोली मारी गई है। निशान देखकर ऐसा लग रहा है कि काफी करीब से सटाकर गोली मारी गई है। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। फोरेंसिक टीम ने पूरे शव की जांच की। हत्या एक दिन पहले की ही लग रही है। क्योंकि, चेहरे पर निशान ताजे थे। शव पर कई जगह खून भी लगा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *