गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेल पटरियों से एक युवती का शव बरामद

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एम़ पी़ नगर थाना क्षेत्र के रचना नगर में पुलिस ने आज रेल पटरियों से एक युवती का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के रचना नगर में रेलवे ट्रेक पर एक युवती द्वारा आत्महत्या करने की सूचना आज दोपहर में मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसका शव बरामद किया। युवती के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त सुभाष नगर निवासी गायत्री पटेल के रूप में हुई है।

इसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवती अपने परिजनों को आफिस जाने का कह कर घर से निकली थी। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसकी मौत का कारण अभी पता नहीं चला है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *