दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक जंगल में एक नक्सली का शव मिला है। आईजी सुंदरराज पी. ने आज बताया कि कुआकोंडा थाना क्षेत्र के भूसारास घाटी के पास जियाकोरता के जंगल में नक्सली कमांडर देवा उर्फ तिर्री मड़कामी का कल शव मिला है। देवा पर करीब आठ लाख का ईनाम घोषित है। वह 9 मामलों में नामजद आरोपी भी था। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा माओवादी कैडर देवा की मृत्यु के पीछे के कारण का जांच पड़ताल की जा रही है।
