गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्लॉट के टैंक में युवक का शव बरामद

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित कंचन नगर दौराई के एक खाली पड़े प्लॉट के टैंक में एक युवक से शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस के दल को बुलाकर युवक के शव को बाहर निकलवाया। युवक का शव सड़ीगली स्थिति में था और उसमें से बदबू आ रही थी।
थाने के सब इंस्पेक्टर महादेव ने बताया कि मृतक की पहचान रमेश रैगर (40) के रूप में की गई जिसके शव को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक पिछली 12 तारीफ से लापता था और 14 तारीख को थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद होने से पुलिस का मानना है कि शराब के सेवन के बाद टैंक में गिरने से युवक की मौत हुई है। फिर भी पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *