गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाईपास रोड पर सूटकेस में बंद मिला युवक का शव

फरीदाबाद। बाईपास रोड पर रोड सेक्टर-29 के पास नीले कलर के बैग में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल मोर्चरी में भिजवा दिया। फारेंसिक टीम समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिस की टीमें जांच पड़ताल में जुट गई है। मरने वाले की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जारही है लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पायी है। मृतक के सिर में चोट के निशान मिले है।
जानकारी के अनुसार बाईपास रोड पर सेक्टर 29 के पास दोपहर करीब 12 बजे नीले कलर का एक शूट केस पड़ा दिखाई दिया था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पुलिस जब मौके पर पहुंची और शूटकेस को देखा तो पॉलिथिन में लिपटा एक युवक का शव मिला। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। डीसीपी सेन्ट्रल पूजा वशिष्ठ, डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा, एसीपी क्राइम, एसीपी सराय, क्राइम ब्रांच डीएलएफ, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30, थाना 31 पुलिस टीम और एफएसएल टीम के साथ पहुंचकर किया मौका मुआयना किया। शूटकेस के अंदर पॉलिथिन में मिले शव की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक ने काले रंग का टीशर्ट पहन रखा है। उम्र करीब 32 से 35 साल बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके दाएं हाथ पर रचना लिखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *