गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झरने में डूबे युवक का शव हुआ बरामद

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में नहाते समय झरने में डूबने से लापता हुये युवक का शव बुधवार को गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया। बीते मंगलवार को सदर कोतवाली अंतर्गत इलाइट चौराहा निवासी सोहेल (25) पुत्र राजेंद्र रजक अपने मकान से कुछ दूरी पर राजघाट रोड निवासी निशांत पुत्र मनोज कुमार, मुहल्ला आजादपुरा निवासी विकास विश्वकर्मा पुत्र मनोज विश्वकर्मा और मुहल्ला लेडियापुरा निवासी छोटू कुशवाहा पुत्र रमेश के साथ थाना पाली क्षेत्रांतर्गत स्थित पहाड़ियों में धार्मिक स्थल नीलकंठ मंदिर घूमने के लिए गया हुआ था, जहां उसने नीलकंठ मंदिर के दर्शन करने के बाद वह लोग ग्राम बंट के चुयवन आश्रम पहुंचे, जहां पर स्थित झरने में सभी लोग नहाने लगे।
इस दौरान पहाड़ी के ऊपर से गिरते हुए पानी में कूद-कूद कर सभी दोस्त नहा रहे थे। नहाते समय सोहेल का अचानक पैर फिसल गया और वह पानी की गहराई में चला गया, जब वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला, तब सभी दोस्तों को चिंता हुई व इस दौरान उन्होंने पानी में ढूढने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला, तब दोस्तों ने सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने पानी में डूबे हुए सोहेल को स्थानीय लोगों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका कहीं कुछ पता नहीं चला था, जिसके उपरान्त आज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, तब गोताखोर उसे गहरे पानी से मृत अवस्था में निकाल कर बाहर लाए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जांच प्रारम्भ कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *