गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रौढ व्यक्ति का सडा गला शव बरामद

भीलवाड़ा : राजस्थान के शक्करगढ़ थाना इलाके में गुरुवार को एक प्रौढ़ व्यक्ति सडा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई।
शक्करगढ़ पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह माधोपुरा इलाके में चेनपुरा माइंस के पास एक प्रौढ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। इस पर एएसआई दिनेश कुमार व दीवान प्रभुलाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव सड़-गल चुका था।
मृतक की पहचान, रजवास निवासी राधेश्याम कंजर 50 के रूप में कर ली गई। मृतक का भाई ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंच गया। शव तीन-चार दिन पुराना बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जहाजपुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। उधर, राधेश्याम की मौत की खबर सुनकर कंजर समाज के बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी पर जमा हो गये।
मृतक के भाई ओमप्रकाश ने हत्या की आशंका जताते हुये कार्रवाई की मांग की। ओमप्रकाश का कहना है कि कई दिन पहले राधेश्याम को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस का कहना है परिजनों ने अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि राधेश्याम की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। राधेश्याम 5 बच्चों का पिता था। इन बच्चों को पालन-पोषण की जिम्मेदारी राधेश्याम पर थी, लेकिन उसकी भी मौत हो जाने से इन 5 बच्चों के सिर से पिता का साया भी हमेशा के लिए उठ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *