गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

होटल कर्मचारी की लाश मिली

फतेहाबाद : हरियाणा में फतेहाबाद जिले के भूना कस्बा के एक होटल कर्मी की बुधवार सुबह होटल के बाथरूम में लाश मिली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ निवासी लवकुश (22) भूना के उकलाना रोड स्थित होटल में काम करता था। उसके सहकर्मी ने बताया कि सुबह अपना काम आदि करके वह नहाने बाथरूम में गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो सहकर्मी बुलाने गया। लवकुश बाथरूम में बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस के अनुसार मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *