गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में रविवार एक प्रेमी और प्रेमिका के शव पेड़ में फंदे से झूलते हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र सहित समस्त पुलिस अधिकारी दल बल के साथ फॉरेंसिक टीम खोजी स्वान सहित मौके पर पहुंच गए।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद लोधन पुरवा गांव में सभी अधिकारियों की देखरेख में घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और पेड़ पर लटके प्रेमी प्रेमिका की शवों को उतार कर पंचायतनामां किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का ही प्रतीत होता है। प्रेमी की उम्र लगभग 22 वर्ष और प्रेमिका की उम्र लगभग 18 वर्ष है।

दोनों का प्रेम प्रसंग काफी पहले से चल रहा था। इसी के पूरा न होते देख उन दोनों ने बबूल के पेड़ में फांसी के फंदे में झूल कर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि कल रात युवक लगभग एक बजे और युवती लगभग दो बजे घर से निकली है। सभी पहलुओं की जांच बारीकी से की जा रही है। जांच में मिले प्रमाणित तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *