कौशांबी : कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह महुआ की बाग से पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी बनवारी लाल ने अपने पुत्री रीता (24) का विवाह मंझनपुर थाना क्षेत्र के अर्जलीपुर गांव निवासी पवन राजपूत के साथ किया था।
मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के उपरांत दहेज की मांग को लेकर ससुरारी जनों द्वारा रीता को प्रताड़ित किया जाता था। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। दहेज की मांग को ही लेकर ससुरालीजनों द्वारा रीता को मार कर उसका शव गांव के बाहर बाग में फेंक दिया गया। पुलिस मृतका के पिता की तहरीर पर पति पवन राजपूत ,ससुर प्रेमचंद सहित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
बाग में मिला विवाहिता का शव
