भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां थाना क्षेत्र में कामा गांव से एक लापता बुजुर्ग का शव आज कुएं में बरामद हुआ। एएसआई ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि कामा निवासी चुन्नीलाल तेली (70) 18 मई को सुबह 7 बजे घर से अपने खेत पर गया था। जो घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। परिजनों ने 19 मार्च को दुबारा कुएं पर जाकर तलाश शुरु की। इस दौरान आस-पास के एक खेत मालिक ने परिजनों को बताया कि उसने चुन्नीलाल को दोपहर में कुएं पर बैठा देखा था। इसके चलते ग्रामीणों की मदद से तलाश करवाई तो कल रात को चुन्नीलाल का शव कुएं में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन रात हो जाने से पुलिस ने शनिवार सुबह शव को कुएं से निकलवाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लापता बुजुर्ग का शव कुएं में बरामद
