गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हमीरपुर में लापता युवती का शव मध्य प्रदेश में मिला

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा में पिछले पांच दिन से लापता युवती का शव मध्य प्रदेश में मिला है। इस सिलसिले में पड़ोसी प्रांत की पुलिस मंगलवार को होमगार्ड के पुत्र को पूछताछ के लिये साथ ले गयी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मौदहा क्षेत्र के पिपरौदा गांव निवासी आरती (21) पांच दिन पूर्व घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में लगे थे। इस बीच 11 दिसंबर को आरती का शव मध्य प्रदेश के थाना क्षेत्र बरौंधा के ग्राम पहउआ में मिला। बरौंधा पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए मृतका के मोबाइल के जरिये उसकी शिनाख्त की और इसकी सूचना उसके परिजनो को दी। बरौंधा पुलिस ने इस घटना को लेकर नगर के होमगार्ड कालीचरण साहू के बेटे प्रमोद साहू को हिरासत में ले लिया और मध्य प्रदेश ले गई है। पुलिस के अनुसार आरती व प्रमोद कीअर्से से जान पहचान थी। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पुलिस हिरासत में लिये गये युवक से पूछताछ के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *