गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अज्ञात युवक का शव बरामद

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाडा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में पंचमुखी मोक्षधाम क्षेत्र में नाले के पास आज अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पंचमुखी मोक्षधाम क्षेत्र में नाले के पास लोगों ने शुक्रवार को एक अज्ञात युवक की लाश देखी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी आशुतोष पांडेय मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, जहां सीमेंटेड फर्श पर युवक का शव पड़ा था।

उसके शरीर पर चोट के निशान थे। खून भी निकला था। छानबीन करने पर मृतक के दाहिने हाथ पर राजू और बाजू पर ओम गुदा है। मृतक की उम्र 35 से 40 साल है और वह मैरुन टीशर्ट और काली पेंट पहने हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। फिल्हाल इस स्थान तक पहुंचने वाले रास्तों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की पुलिस टीम फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *