गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस में युवक का शव बरामद

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र के घाटाभांवर गांव रामपुरा पाटन में एक स्कूली बस के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह जब स्कूली बस चालक श्याम सिंह बस को ले जाने के लिए आया तो उसने देखा कि उसके अंदर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जिसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान समीपवर्ती गांव पाटन निवासी शिव शंकर शर्मा के रुप में हुई।
इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और ग्रामीणो ने आक्रोशित ने घाटाभांवर और खेड़ली मार्ग पर जाम लगा दिया।
घटना की सूचना पर कठूमर सीओ अशोक चौहान,खेड़ली थानाधिकारी महावीर प्रसाद, बहतुकला पुलिस एवं एसडीएम लाखन सिंह गुर्जर सहित नायब तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता मौके पर पहुंचे हैं।
मृतक के भाई निरंजन ने बताया कि शिव शंकर रविवार की रात करीब 7 बजे खेतो की तरफ गया था काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसे जब फोन किया गया तो फोन स्विच ऑफ आया था। परिजनों ने सोचा कि खेतों पर फसल पड़ी होने के कारण उसकी गायों से सुरक्षा करने के लिए वही रुक गया है जिसके कारण उसकी तलाश नहीं कि गई। लेकिन जब सोमवार को सुबह घाटाभांवर के पाटन गांव के पास स्कूल की बस का ड्राइवर बस लेने के लिए आया तो उसने बस में शव पड़ा हुआ देखा।
पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड टीम बुलाई और साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।वही घटना को लेकर दो थानों की पुलिस जाप्ता भी मौके पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *