मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक अपनी भैंस को बचाते समय क्वारी नदी में डूब गया था, जिसका शव घटना के चौबीस घंटे बाद आज एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर खोज निकाला। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सिहोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम खड़िया बीहड़ निवासी युवक दीपक तोमर (20) कल अपनी भैंसों को क्वारी नदी में पानी पिलाने ले गया था। उसी दौरान भैंस गहरे पानी मे चली गई उसे निकलने वह खुद नदी में उतर गया, लेकिन नदी की गहराई होने से वह डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में कल भी रेस्क्यू किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। आज फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और युवक का शव नदी में तैरता मिला। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
