शिमला : हिमाचल प्रदेश में संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन में युवक की मौत हो गई है। ताजा मामला ऊना जिला के साथ लगते नंगल से सामने आया है। यहां एक ट्रेन से युवक का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अंबाला से नंगल आने वाले पैसेंजर ट्रेन में एक 20 साल के लडके का शव मिला है। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। युवक की उम्र 20 साल के लगभग लग रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। शव को पुलिस ने 72 घंटों के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
इस दौरान उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अगर युवक की 72 घंटों में शिनाख्त नहीं हुई तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान के लिए आसपास की पुलिस चैकियों और थानों से जानकारी जुटा रही है। वहीं अंबाला पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि युवक की पहचान हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव बरामद
