गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेल पटरी पर मिला युवक का शव

बिल्थरारोड : स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के आउटर सिग्नल से कुछ दूर मधुबन रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात करीब 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जाता है कि आसपास के लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी। मऊ-छपरा एक्सप्रेस के चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आकर हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *