रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली के महाराजगंज इलाके में गुरूवार को संदिग्ध हालात में एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का शव नाले से बरामद हुआ । पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष की लग रही थी जिसने काही रंग की टीशर्ट और लोवर पहन रखा था। पुलिस का अनुमान है कि शव कही से बहते हुए वहां पहुंचा था। प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई चोट के निशान नही दिखाई दिए। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः मृतक की पानी मे डूब कर मौत हुई होगी।
जब लोगो ने शव को देखा तो हड़कंप मच गया तुरंत ही पुलिस को सूचित किया गया। मौके जब पुलिस पहुंची तब तक आसपास के गांव की भारी भीड़ जमा हो गई थीं। लेकिन आसपास के लोगो से पूछने के बावजूद मृतक की शिनाख्त नही हो पाई। इसीलिए पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि यह शव कहीं बाहर जा है और बहते हुए वहां पहुंचा था। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों और लोगो को सूचित किया है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। मृतक की शिनाख्त के बिना 72 घण्टो तक पोस्टमार्टम भी नही हो सकता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्यवाही उसी के अनुसार की जाएगी।
अधेड का शव नाले से बरामद
