गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विधायक के करीबी पर जानलेवा हमला

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके एक युवक को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। घायल युवक शैलेश यादव उर्फ लल्लू मल्हनी क्षेत्र के विधायक लकी यादव का करीबी बताया जा रहा है। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है । पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के चांदपुर बालू मंडी में बाइक सवार दो बदमाशों ने शैलेश यादव उर्फ लल्लू निवासी जीयनपुर थाना मड़ियाहूं को लक्ष्य करके ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। लल्लू को तीन गोलियां लगी जिसमे एक गोली सीने के बायीं ओर,एक हाथ में और एक कमर में लगी है। उसकी हालत नाजुक देखते ही जिला अस्पताल के डाक्टरो ने वाराणसी रेफर कर दिया । साथी को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही मल्हनी विधायक लकी यादव जिला अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों से हालचाल लिया। सूत्रों ने बताया कि चांदपुर गाँव निवासी मनीष यादव की जमीन पर बालू मंडी है। उसके साथ बड़े भाई का साला शैलेश यादव उर्फ लल्लू भी रहता है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आज बाइक सवार दो बदमाश मनीष यादव की हत्या के इरादे से आये थे लेकिन लल्लू यादव बदमाशों का शिकार बन गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि आज बालू मंडी में मनीष यादव और शैलेश यादव खड़े होकर बात कर रहे थे, इसी बीच बाइक सवार बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोली बरसा दिया। गोली से शैलेश यादव को लगी है परिजनों की तहरीर पर देवा यादव , जनशन यादव व रजनीश के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है जिसके आधार मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दिया गया है। जल्द ही सभी हमलावर पुलिस के गिरफ्त में आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *