गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोली लगने से एक युवक की मृत्यु

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में गोली चलने की घटना में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिला मुख्यालय के बारापत्थर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे योगेश अग्रवाल पर गोली मार कर कल घायल कर दिया। योगेश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए नागपुर ले जाने के लिये रेफर कर दिया गया, नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वही अन्य दो आरोपियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *