गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पांच ईट भठ्ठा मजदूरों की मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले में ईंट भट्ठा में काम करने वाले पांच मजदूरों की मृत्यु हो गई है,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में मजदूर बीती रात ईट भठ्ठे में आग लगाकर उसके ऊपर सो गए थे,आज सुबह जब उन्हे जगाने का प्रयास हुआ तो कोई नही उठा। उन्हे तुरंत डाक्टरों को दिखाया गया,जिस पर डाक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया जबकि एक घायल मजदूर को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए है। घायल श्रमिक को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रेफर किया है। प्रारंभिक जांच में मजदूरों की मौत ईट भठ्ठे से निकलने वाले धुंए से होने की आशंका जताई गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। बघेल ने मृतक व्यक्तियों के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंज़ूर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *