गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हुई

चेंगदू : चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में सोमवार को आए 6.8 तीव्रता वाले भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 पर पहुंच गई जबकि 35 लोग अब भी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राहत एवं बचाव मुख्यालय ने कहा कि गुरुवार दोपहर तक गंजी तिब्बती स्वायत्त प्रान्त में 50 और याआन शहर में 36 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद 12.52 बजे गंजी के लुडिंग काउंटी में भूकंप आया। भूकंप के कारण बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *