गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ‘क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम’ में लाभार्थियों को बांटे गए ऋण पत्र

भारत सरकार डीएफएस की पहल-आजादी का अमृत महोत्मव (आईकॉनिक सप्ताह) के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा, लीड डिस्ट्रिक्ट शाहदरा पूर्वी दिल्ली द्वारा दिनांक 08/06/2022 को क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत सभी बैंकों के ग्राहकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए । मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित श्री राम निवास , स्पीकर, दिल्ली विधानसभा ,श्री ओम प्रकाश शर्मा, विधायक ,श्रीमती प्रांजल पाटिल लहेन सिंह, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट शाहदरा जिला द्वारा क्रैडिट आउटरीच कार्यक्रम में लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली।
कार्यक्रम में आमंत्रित श्री अमित तुली,महाप्रबंधक अंचल कार्यालय नई दिल्ली ,श्रीमती सम्मिता सचदेवा, महाप्रबंधक सरकारी व्यवसाय,श्री घनश्याम सिंह ,उप महाप्रबंधक, श्री संजय कुमार वर्मा उप महाप्रबंधक .श्री अक्षय रस्तोगी सहायक महाप्रबंधक ,श्री मनोज गुणवंत ,सहायक महाप्रबंधक द्वारा कार्यक्रम में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। श्री अतुल कुमार कर्ण, क्षेत्रीय प्रमुख पूर्वी दिल्ली एवं श्री पंकज अग्रवाल, उप क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा सभी बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों का स्वागत किया।

उक्त कार्यक्रम में कुल 206 लाभार्थियों को लघु मध्यम एवं सूक्ष क्षेत्र में स्टैंड अप इंडिया प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएमईजीपी ,पीएम स्वनिधि, कृषि में स्वर्ण ऋण तथा खुदरा क्षेत्र में आवास ऋण,ऑटोरेंट और पर्सनल लोन के 10.89 करोड रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए जिसमें से बैंक ऑफ बड़ौदा ने 176 लाभार्थियों को कुल 6.39 करोड़ रुपय के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *