इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में गिरावट दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 1600 रुपये तथा चांदी 2500 रुपये नीची होकर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 60800 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 59200 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 74000 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 71500 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 60800 नीचे में 59100 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 74100 तथा नीचे 71400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1848 डॉलर तथा चांदी 2214 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
