इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में गिरावट दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 50 रुपये तथा चांदी 300 रुपये नीची होकर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 59050 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 59000 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 70500 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 70200 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 59100 नीचे में 58300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 70500 तथा नीचे 69100 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1831 डॉलर तथा चांदी 2154 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
