भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाडा के स्वरुपगंज रीको एरिया में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री के बाहर नाले में लापता श्रमिका का सडा गला शव बरामद किया। हमीरगढ थानाधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि रीको में स्थित सुभाष हैंडलूम फैक्ट्री का एक मजदूर खाने के बाद टिफिन धोकर पानी नाले में फैंकने बाहर गया था। इस दौरान उसे नाले में प्रौढ़ का शव दिखाई दिया। यह देखकर वह सकते में आ गया और उसने तुरंत फैक्ट्री मालिक के जरिये पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी एवं फोटो ग्राफी करवाई। इसके बाद शव को बाहर निकलवाया। उसके पहने कपड़ों की तलाशी ली तो आधार कार्ड व एक की-पेड फोन मिला। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान स्वरुपगंज निवासी कमल सिंह राजपूत (45) के रूप में कर ली गई। शव को जिला अस्पताल ले जाया गया।
लापता श्रमिका का सडा गला शव बरामद
