गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दीपक जोशी का कांग्रेस में प्रवेश ‘ट्रेलर’ है

सिवनी : कमलनाथ ने आज कहा कि पूर्व विधायक दीपक जोशी का कांग्रेस में प्रवेश ट्रेलर है और आगे आगे देखिए क्या होता है। कमलनाथ सिवनी जिले के उड़ेपानी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक और आमसभा के लिए यहां आए। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जोशी शुक्रवार काे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। यह एक ट्रेलर है। अभी आगे और देखिए। कमलनाथ ने कहा कि आज के मध्यप्रदेश की स्थिति आपके सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। दलित अपराध, महिला अपराध और दुष्कर्म के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है। बेरोजगारी की स्थिति भी भयावह है।
वरिष्ठ नेता ने कहा कि सिवनी जिले की ही स्थिति देख लीजिए। बिजली पानी की समस्या है। इंजीनियरिंग कॉलेज तक नहीं है। जिला अस्पताल में पर्याप्त स्टॉफ नहीं है। पिछले 18 सालों की भाजपा सरकार का ही नतीजा है कि अन्य क्षेत्रों में भी यह जिला पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एक चीज की ”सुनामी” जरूर है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इसकी व्यवस्था बनी हुयी है। सरकार हजारों करोड़ रुपयों का ऋण ले रही है, लेकिन इसका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। इस धनराशि का उपयोग भ्रष्टाचार में किया जा रहा है। आगे ऋण का ब्याज चुकाने के लिए भी ऋण लेने की स्थिति बनेगी।
एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात नहीं की गयी है। उच्चतम न्यायालय के कहा है कि जो व्यक्ति अथवा संस्था नफरत व सामाजिक विवाद फैलाते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई होना चाहिए। आम जनता भी कार्रवाई चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *