गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दीपक मेहरोत्रा आकाश एज्‍युकेशनल सर्विसेज के एमडी एवं सीईओ नियुक्‍त

नई दिल्ली : आकाश एज्‍युकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने श्री दीपक मेहरोत्रा को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्‍त किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह फैसला एईएसएल के लिये एक ऐसे महत्‍वपूर्ण समय में लिया गया है, जब कंपनी ने लगातार नये-नये आविष्‍कार करना जारी रखा है और शैक्षणिक सेवाओं के प्रतिस्‍पर्द्धी परिदृश्‍य में अपनी पेशकशों का दायरा बढ़ाया है।
श्री मेहरोत्रा के पास एफएमसीजी, टेलीकॉम और शिक्षा जैसे उद्योगों में एक प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड है। कार्यकारी भूमिकाओं में 35 वर्षों से ज्‍यादा का अनुभव रखने वाले श्री मेहरोत्रा के पास बेहतर अनुभव है जिससे वह एईएसएल के सपने को आगे बढ़ा सकेंगे। इससे पहले वह आशीर्वाद पाइप्‍स के प्रबंध निदेशक थे। उन्‍होंने पीयर्सन इंडिया, भारती एयरटेल, कोका-कोला और एशियन पेंट्स में भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *