गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली कांग्रेस ने किया उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत

दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने सीवर प्लांट में दो लोगों की मृत्यु पर परिजनों को मुआवजा तथा नौकरी देने के फैसले का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि मुंडका के सीवर प्लांट में दो लोगो की मृत्यु के मामले में संज्ञान लेकर उच्च न्यायालय ने पीड़ित परिजनों को को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा तथा अनुकम्पा के आधार पर नौकरी देने का जो फैसला दिया है उसके के लिए वह न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस फैसले में सबसे बड़ी बात यह है कि न्यायालय ने दिल्ली विकास प्राधिकरण-डीडीए को 30 दिन के भीतर परिवारजनों को मुआवजा तथा अनुकंपा पर नौकरी देने का आदेश दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में इस मुद्दे को उठाया है और उसी का परिणाम था कि मामला अखबारों की सुर्खियां बना और यह उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति सतीश शर्मा के संज्ञान में आई। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि दिल्ली के अंदर जो जंगलराज चल रहा है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्री, विधायक अभी तक पीडि़त परिजनों का दुख दर्द बांटने तक नहीं गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *