नई दिल्ली : के चंद्रशेखर राव की पुत्री और राज्य विधान परिषद में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सदस्य के कविता ये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यहां अपने मुख्यालय पर पूर्वाह्न से शाम तक नौ घंटे तक पूछ-ताछ की। ईडी के मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि उन्हें पुन: 16 तारीख को पूछ ताछ के लिए तलब किया है।
धन शोधन के मामलों की जांच करने वाली एजेंसी ने सुश्री कविता को दिल्ली में शराब की आपूर्ति एवं वितरण के ठेके देने की नीति में कथित भ्रष्टाचार में धन के लेन-देन के आरोपों की जांच के सिलसिले में तलब किया था। वह आज नौ घंटे की पूछ-ताछ के बाद शाम आठ बजे के कुछ देर बाद ईडी के मुख्यालय से बाहर निकलीं। वह पूर्वाह्न 11 बजे एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित ईडी के कार्यलय पहुंची थीं।
के कविता से दिल्ली ईडी ने की नौ घंटे की पूछताछ
