गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली : कोचिंग सेंटर में आग लगी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के मुखर्जी नगर इलाके में बत्रा सिनेमा के निकट एक कोचिंग संस्थान में गुरुवार की दोपहर आग लग गयी। अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दोपहर 12.27 बजे फोन पर कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की जानकारी मिली जिसके तत्काल बाद 11 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया और बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि छात्रों को बचाने के लिए बहुमंजिला इमारत से रस्सी के सहारे नीचे उतारना पड़ा। मौके पर आग बुझाने काम और बचाव अभियान अभी जारी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *