गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली सरकार छह शहीद जवानों के परिवार को देगी एक-एक करोड़ की सम्मान राशि

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले छह शहीद जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। आतिशी ने बुधवार को बताया कि दिल्ली सरकार सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री, दिल्ली सिविल डिफेंस और होम गार्ड के जवानों की बहादुरी का सम्मान करती है। हमारी सरकार वर्दी पहनने वाले हर एक उस जवान की कद्र करती है जो अपनी जान पर खेल कर देश और समाज की रक्षा करते हैं।
आतिशी ने कहा कि सरकार में आते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देना शुरू किया। इस सम्मान राशि से शहीदों के परिवारों के नुकसान की भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने में थोड़ी मदद ज़रूर मिलेगी।
इन छह शहीद जवानों में दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई ओम प्रकाश और एएसआई राघेश्याम, भारतीय सेना में तैनात मेजर रघुनाथ और कैप्टन जयंत जोशी, दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी पुनीत गुप्ता और फायर ऑपरेटर प्रवीर कुमार के परिवार हैं, जिन्हें यह सम्मान राशि प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *