नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को कथित रिश्वत मामले में मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन में तैनात दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर कमल कुमार नाम के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीबीआई ने एक बयान में कहा,“आरोप है कि कमल ने शिकायतकर्ता की बेटी के भूखंड पर निर्माण में कोई बाधा नहीं पहुंचाने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।” इसमें कहा गया है कि जांच एजेंसी ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
