गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी की महिला टीम ने जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी की महिला टीम ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस को 3-1 से हराकर तीसरे पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी की ओर से विधि ने दो और मेघा ने एक गोल किया। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट के लिए सोमवती ने एक गोल किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी की विधि को वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया।
इस अवसर पर पूर्व हॉकी ओलंपियन हरबिंदर सिंह और पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के ज्वाइंट सेक्रेटरी और दिल्ली के पूर्व रणजी क्रिकेटर गौतम वडेरा ने पुरस्कार वितरित किये। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर – मिनी (दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी), सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर – मनिता ( दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी), सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर – कंचन (इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट), सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड – सोमवती (इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट), प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – मेघा भट्ट ( दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी) को विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *